पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स: बंगाल में बड़ा उलटफेर, असम में भाजपा का तूफान, केरल में यूडीएफ की वापसी

पोल ऑफ पोल्स में तमिलनाडु सबसे पेचीदा, पुदुचेरी में एनडीए क्लीन स्वीप के संकेत

By
Adda Insider
Adda Insider: Your Voice, Your News. From the bustling streets of Dehradun to the remote corners of the Himalayas, Adda Insider serves as Uttarakhand’s trusted news...
6 Min Read
Highlights
  • बंगाल: भाजपा ढहा देगी ममता का क़िला? 
  • असम: भाजपा गठबंधन की एकतरफा बढ़त
  • केरल: वामपंथ को झटका, यूडीएफ की वापसी
  •  तमिलनाडु: सबसे उलझी तस्वीर, द्रमुक आगे पर खेल खुला
  • पुदुचेरी: एनडीए की आसान वापसी
  •  राष्ट्रीय राजनीति के संकेत

अड्डा ट्रेंडिंग ब्यूरो।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल्स ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम हिंदी-अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सर्वे एजेंसियों के अनुमानों को मिलाकर Adda Insider द्वारा तैयार किए गए ‘पोल ऑफ पोल्स’ में सबसे बड़ा संदेश पश्चिम बंगाल से आया है, जहां सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है।

दूसरी ओर असम में भाजपा गठबंधन की मजबूत वापसी, केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ की शानदार वापसी, पुदुचेरी में एनडीए की बढ़त और तमिलनाडु में त्रिकोणीय व अनिश्चित मुकाबले ने तस्वीर को बेहद रोचक बना दिया है।

बंगाल: भाजपा ढहा देगी ममता का क़िला?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर आए आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स में से छह ने भाजपा को बहुमत या बहुमत के करीब दिखाया है। कई सर्वे एजेंसियों ने भाजपा को 160 से 200 सीटों के बीच तक पहुंचाया है। यदि यह अनुमान 4 मई को मतगणना के दिन सही साबित हुआ तो बंगाल की सत्ता को लेकर पहली बार भाजपा कमल खिलाने में कामयाब होगी।

हालांकि दो सर्वे अब भी तृणमूल कांग्रेस की वापसी का दावा कर रहे हैं। इससे साफ है कि बंगाल का मुकाबला कांटे का है, लेकिन एग्जिट पोल्स के समग्र रुझान भाजपा के पक्ष में झुके नजर आ रहे हैं।

असम: भाजपा गठबंधन की एकतरफा बढ़त

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आए 11 में 11 एग्जिट पोल्स ने भाजपा गठबंधन को राज्य में स्पष्ट बहुमत दिया है। अधिकांश एजेंसियों ने एनडीए को 80 से 100 सीटों के बीच आंका है। जबकि कांग्रेस गठबंधन 25 से 35 सीटों के बीच सिमटता दिख रहा है।

स्वाभाविक है कि एग्जिट पोल्स के संकेत ही नतीजे रहे तो चौतरफा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लोकप्रियता और पूर्वोत्तर में भाजपा संगठन की मजबूती का डंका बजना तय है।

केरल: वामपंथ को झटका, यूडीएफ की वापसी

केरल के आठ में से सात एग्जिट पोल्स कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की सत्ता में वापसी का संकेत दे रहे हैं। यूडीएफ को 72 से 90 सीटों तक का अनुमान है, जबकि एलडीएफ 50-60 सीटों के दायरे में दिख रहा है। यदि नतीजे ऐसे ही आए तो यह पिनराई विजयन सरकार के लिए बड़ा झटका होगा और कांग्रेस के लिए पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों में यह ख़ुशी का सबब होगा।

तमिलनाडु: सबसे उलझी तस्वीर, द्रमुक आगे पर खेल खुला

तमिलनाडु के एग्जिट पोल्स सबसे ज्यादा विरोधाभासी रहे। छह सर्वे द्रमुक गठबंधन को बढ़त दे रहे हैं, जबकि कुछ एजेंसियों ने भाजपा नीत एनडीए को मजबूत स्थिति में दिखाया है। सबसे दिलचस्प फैक्टर अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके रही, जिसे कुछ सर्वे में किंगमेकर तो कुछ में सबसे बड़ी पार्टी तक बताया गया। एग्जिट पोल्स के यह संकेत साफ़ इशारा कर रहे हैं कि तमिलनाडु में अंतिम नतीजे सबको चौंका सकते हैं।

पुदुचेरी: एनडीए की आसान वापसी

केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के सभी पांच प्रमुख एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। कई एजेंसियों ने उसे 16 से 24 सीटों तक का अनुमान दिया है। इसके मुकाबले कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे दिख रहा है।

राष्ट्रीय राजनीति के संकेत

इन एग्जिट पोल्स का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह है कि भाजपा पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को केरल से राहत मिल सकती है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु भाजपा के लिए नई संभावनाओं का संकेत दे रहा है।

पोल ऑफ पोल्स का निष्कर्ष

| राज्य |                पोल ऑफ पोल्स रुझान |

| पश्चिम बंगाल |       भाजपा को बढ़त / सत्ता परिवर्तन की संभावना |
| असम |                भाजपा गठबंधन प्रचंड बहुमत |
| केरल |                 यूडीएफ की वापसी |
| तमिलनाडु |         द्रमुक को बढ़त, त्रिकोणीय मुकाबला |
| पुदुचेरी |              एनडीए को स्पष्ट बहुमत |

अंतिम फैसला मतगणना के दिन 

पश्चिम बंगाल में दूसरे और आख़िरी चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है, लेकिन असली तस्वीर मतगणना के दिन ही सामने आएगी। अगर रुझान नतीजों में बदले, तो 2026 के ये चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदल सकते हैं। इसलिए इंतज़ार कीजिए 4 मई को आने वाले असल नतीजों का क्योंकि इन नतीजों का राजनीतिक असर 2027 में होने वाले उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों तक भी दिखाई दे सकता है। दिल थाम के बैठिए और फिलहाल एग्जिट पोल नतीजों का मज़ा लीजिए।

Share This Article
Follow:
Adda Insider: Your Voice, Your News. From the bustling streets of Dehradun to the remote corners of the Himalayas, Adda Insider serves as Uttarakhand’s trusted news companion. Our daily digital portal keeps you updated on the go, while our weekly print edition offers a curated look at the week’s biggest stories. We aren't just reporting news; we are documenting the spirit of Uttarakhand.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *