सेवा संकल्प: गौचर पॉलिटेक्निक में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, तकनीकी नवाचार और भाषण प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं तकनीकी नवाचार प्रतियोगिताओं के साथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमोली जिले के छह राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

By
Adda Insider
Adda Insider: Your Voice, Your News. From the bustling streets of Dehradun to the remote corners of the Himalayas, Adda Insider serves as Uttarakhand’s trusted news...
2 Min Read

गौचर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं तकनीकी नवाचार प्रतियोगिताओं के साथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमोली जिले के छह राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मिशन मिलेट और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंजीनियर राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इसी सप्ताह संस्थान में रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मंच संचालन प्रदीप बुटोला ने किया। कार्यक्रम में अनूप नेगी, नीतीश चौधरी, संयोजक लोकेंद्र रावत, मनीष नेगी, ज्योत्सना रावत, विमला शर्मा, द्वारिका प्रसाद पुरोहित, जितेंद्र पंवार, अरविंद रावत, अमित कुमार, आशीष सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में मेजबान छात्रों का दबदबा

चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के अमित ने प्रथम, गोपेश्वर के अभिषेक ने द्वितीय तथा गौचर की संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में गौचर की ऐश्वर्या प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा पोखरी के अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गौचर के छात्रों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए।

Share This Article
Follow:
Adda Insider: Your Voice, Your News. From the bustling streets of Dehradun to the remote corners of the Himalayas, Adda Insider serves as Uttarakhand’s trusted news companion. Our daily digital portal keeps you updated on the go, while our weekly print edition offers a curated look at the week’s biggest stories. We aren't just reporting news; we are documenting the spirit of Uttarakhand.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *